हरिद्वार, मई 9 -- पुलिस ने गस्त के दौरान नकली एटीएम, दो मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये गश्त कर रही थी। जब पुलिस बहादराबाद धनोरी मार्ग स्थित एटीएम बूथ पीपल के पास पहुंची बिना नम्बर पटेल की बाइक पर दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देख उन्होंने पथरी पावर हाउस की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उनका पीछा करते समय उन्हकि बाइक पिछल गई। पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने नाम पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम शिवा उर्फ शिव निवासी फेरुपुर दूसरे ने अपना नाम मधुसूदन उर्फ मनोज निवासी गढ़ मीरपुर रविदास मंदिर के पास बताया। पुलिस ने जब...