मधुबनी, मार्च 8 -- लौकही। लौकहा में एक कम्पनी के नकली उत्पाद बेचने के आरोप को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के अभियुक्त बजरंग प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके घर से नकली उत्पाद के सामान भी बरामद किया गया है। यह जानकारी लौकहा थानाध्यक्ष ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में बंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई के प्रमुख जांच कर्ता गोपाल कुमार झा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में जांच कर्ता ने दर्शाया है कि उसकी कम्पनी डालडा, रिफाइन तथा सोयाबीन तेल बनाती है। गुप्त सूचना मिली थी कि लौकहा में इसका डुबलीकेट बनाकर पैकिंग कर सप्लाई की जाती है। इसी निशानदेही पर वे लौकहा पहुंचे और पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार अभियुक्त के घर छापेमारी की गई। छापेमारी मे...