गुड़गांव, अप्रैल 20 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। सेक्टर-62 स्थित एक सोसाइटी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर नकली इंजेक्शन बनाने की एक फैक्ट्री पर कार्यवाही की गई। टीम अब तक एक मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी चीन से रॉ ड्रग्स मंगाकर यहां इटली की एक कंपनी की दवा मौनजारो-तिर्जेपाटाइड के नकली इंजेक्शन बना रहा था। यह पूरा रैकेट एक सोसाइटी के फ्लैट में चलाया जा रहा था। यही नहीं आरोपी इंडिया मार्ट के माध्यम से इन अवैध इंजेक्शन की सप्लाई करता था। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल वजन घटाने व डायबिटीज के इलाज में किया जाता है। गत शनिवार को टीम ने डीएलएफ फेज-चार में एक गाड़ी से 70 लाख रुपए के इंजेक्शन बरामद किए थे। इसी मामले में जांच करते हुए टीम सोमवार को सेक्टर-62 की सोसाइटी में पहुंची, जहां रॉ ड्रग्स में पानी मिलाकर इंजेक्शन त...