हरिद्वार, मई 28 -- आयुर्वेद विभाग और ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई में बुधवार को नकली आयुर्वेदिक दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ। ज्वालापुर के मोहल्ला अहबाबनगर में बिना लाइसेंस चल रही अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली दवाएं, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। मौके से आरोपी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शरीफी हर्बल के नाम का दुरुपयोग कर नकली आयुर्वेदिक दवाएं बनाए जाने की शिकायत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश के पास पहुंची थी। इस पर कार्रवाई करते हुए औषधि निरीक्षक और ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से मोहल्ला अहबाबनगर स्थित मकान पर छापेमारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.