गढ़वा, अप्रैल 7 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में सोना-चांदी कारोबार की आड़ में ठगी का बड़ा मामला दुबारा सामने आया है। भवनाथपुर बस्ती निवासी बिपिन सिंह से कथित सोना कारोबारी संतोष सोनी ने Rs.2 लाख 60 हजार नकद और 22 कैरेट का असली सोने का चैन लेकर उसके बदले 17 कैरेट का नकली आभूषण थमा दिया। पीड़ित बिपिन ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि भवनाथपुर बाजार निवासी संतोष सोनी ने सस्ते दर पर सोना देने का लालच दिया। जून 2025 में भरोसा जीतने के बाद उसने बैंक से Rs.2 लाख रुपये खाता में ट्रांसफर किया था। साथ ही Rs.60 हजार नकद एडवांस दिया। साथ ही 22 कैरेट का अपना सोने का चेन बदलने के नाम पर दे दिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी संतोष रात के समय घर पहुंचा और चेन बदलकर 17 कैरेट का नकली आभूषण दे गया। जब जांच कराई गई तो पूरा मामला खुल गया। शिकायत करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.