बरेली, अप्रैल 13 -- बरेली। नकली अंडों से संबंधित शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य अक्षय गोयल के नेतृत्व में जगतपुर गौटिया, एजाज नगर, चक महमूद, शहदाना, रोहिली टोला, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, परतापुर, सैदपुर बुजुर्ग आदि में अंडा विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कहीं भी नकली अंडा बिकता हुआ नहीं मिला। इसके साथ ही त्यागी रेस्टोरेंट पुराना रोडवेज के खिलाफ मिली शिकायत के बाद जांच की गई। टीम ने वनस्पति और समोसा का एक-एक नमूना लिया। इसे जांच के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...