गोंडा, फरवरी 14 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाया गया है। प्रश्न पत्रों के वितरण एवं कंट्रोल रूम की निगरानी के लिए नगर मजिस्ट्रेट को डीएम ने नामित किया गया है। बताया कि संकलन केंद्र में पुलिस सुरक्षा तथा परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजने के लिए सशस्त्र पुलिस बल के लिए पत्र लिखा गया है। सभी केंद्रों पर बने स्ट्रांग कक्ष में चार आलमारियों में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को रखा गया है। वहीं, कंट्रोल रूम में केंद्रों की निगरानी के लिए 15 कंप्यूटर लगाए गए हैं। एक कंप्यूटर पर दस परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि प...