सीतापुर, मार्च 7 -- अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव कोतवाली इलाके में चोरों ने एक घर में नकब लगा कर करीब एक लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव के मजरा अंबवा निवासी समां पत्नी हबीब ने बताया कि रात को चोरों ने उनके घर में नकल लगा दिया। जिसके बाद चोरों ने घर में घुसकर 20 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब एक लाख का माल चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.