प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद पक्के घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर भीतर घुसे चोरो ने घर में रखे नकदी जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान समेट लिया।महेशगंज थाना क्षेत्र के रेवरी गांव निवासी राम लखन यादव रोजगार के सिलसिले में घर के बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी शिवधारा अकेले रही। बुधवार की रात चोर घर के पीछे से पक्की दीवार में नकब लगाकर भीतर घुसे। कमरे में रखे बाक्स तोड़कर उसमें रखा 20 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये के सामान समेट लिए। छोटे बाक्श को घर के बाहर उठा ले गए और वहां तोड़कर सामान निकाल बाक्श फेंककर भाग निकले। यह भी पढ़ें- कुर्था बाजार स्थित बंद मकान से लाखों की चोरी घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई तो हड़कंप मच गया। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच कि...