उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने नकब 1.32 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कानपुर के टीआर नगर निवासी अंकुर सक्सेना गदन खेड़ा बाईपास के स्थित वीआर एल लॉजिस्टिक प्रालि नाम से कंपनी संचालित करते हैं। अंकुर के मुताबिक 22 फरवरी को काम बंद होने के बाद वह फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे। 23 फरवरी की सुबह जब फैक्ट्री का ताला खोला तो फैक्ट्री के पड़ोस में स्थित एक मकान की दीवाल में नकब लगी देखकर अवाक रह गए। अंदर जाकर देखा तो 1,32,054 रुपए कीमत का माल गायब था। इसके साथ ही फैक्ट्री में रखे चार हजार दो सौ रुपये भी नहीं थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों पर कार्यवाई कर घटना का जल्द खुलासा करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.