लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- लखीमपुर। ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में बीती रात चोर घर में नकब लगाकर लाखों के जेवरात,पीतल के बर्तन समेत नकदी चोरी कर ले गए। घर के लोगों को चोरी की जानकारी सुबह करीब 5 बजे हुई। गृहस्वामी ने चोरी की सूचना ईसानगर पुलिस को दी है। हसनापुर गांव के अजय त्रिवेदी पुत्र मंगूलाल के घर बुधवार की रात अज्ञात चोर घर के पूरब से नकब काटकर घुस आए। घर में रखा कीमती सामान, सोने चांदी के जेवरात जिसमें सोने का मंगल सूत्र, टाप्स, लाकेट, चांदी की 3 जोड़ी पायल, पीतल के बर्तन, और 5500 रुपये नकद चुरा ले गये। यहां तक कि चोरों ने फ्रिज में रखी मिठाई और कोल्डड्रिंक भी पी डाली। चोर घर के पूरब खेत में खाली बक्सा छोड़ कर चले गए। बाहर से घर का दरवाजा भी बंद कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...