अमरोहा, जून 28 -- रहरा, संवाददाता। चोरों ने शनिवार रात नकब लगाकर किसान के घर से नकदी व आभूषण समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह मामले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी जयपाल सिंह पुत्र स्व. विजेंद्र सिंह का घर गांव के बाहरी छोर पर है। शनिवार रात किसी वक्त चोरों ने नकब लगाकर चोर कमरे में रखा संदूक उठाकर ले गए। जयपाल के मुताबिक संदूक में करीब 30 हजार की नगदी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी सोने के कुंडल तथा कपड़े रखे। दूसरे कमरे से चोर चार बोरी सरसों ले गए। जयपाल सिंह का कहना है कि गर्मी होने की वजह से वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रविवार सुबह मामले की जानकारी हुई। सूचना पर य...