बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। साइबर फ्राड की रकम का खाते में भुगतान कर नकद पैसा लेने की घटना सामने आई है। दुकानदार के खाते में गई रकम के फ्रिज होने के बाद इसकी जानकारी हुई। इसके बाद दुकानदान ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। कोतवाली पुलिस ने खाते में पैसा भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मंगल बाजार निवासी देवी प्रसाद गुप्ता ने तहरीर देकर बताया है कि उनके बैंक खाते में एक नितीश चौहान नाम के व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से गत छह सितंबर 2025 को 50 हजार रुपये की धनराशि को स्थानांतरित किया। उनकी गैर मौजूदगी में उनकी कम्पनी बाग स्थित दुकान पर जानकार नितीश ने स्थानांतरित की गई धनराशि को ले लिया। बाद में बैंक और साइबर सेल से जानकारी मिली कि यह धनराशि किसी अन्य व्यक्ति से...