हमीरपुर, मार्च 24 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के एक मोहल्ले से युवती घर में मटर बेचकर रखे गए 25 हजार नकद, सोने-चांदी के जेवरात लेकर गायब हो गई है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 21 मार्च की शाम की है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह पत्नी के साथ खेतों में फसल की कटाई करने गया था। घर में बहू और पुत्री थी। शाम को छह बजे घर लौटने पर बहू ने बताया कि पुत्री शाम चार बजे से बिना बताए गायब है। आसपास में पता किया परंतु कोई सुराग नहीं लगा। किसान ने बताया कि पुत्री अपने साथ मटर बेचकर घर में रखे गए 25 हजार नकद, एक सोने की अंगूठी, कान के बाले, चांदी के पायल के साथ शैक्षिक अभिलेख साथ ले गई है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.