मथुरा, जून 7 -- थाना कोतवाली पुलिस ने विगत दिनों युवती के दस हजार रुपये चोरी करने के आरोप में वांछित चल रहे दो आरोपियों को रविवार सुबह गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी रकम में से दो हजार रुपये बरामद कर चालान किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे उप निरीक्षक मोमराज सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर बीएसएनएल ऑफिस की ओर पांचजन्य प्रेक्षागृह के समीप से चेकिंग के दौरान साहिद, हनीफ निवासीगण खारी कुंआ, कोतवाली को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- तीन मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा, कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार इसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की रकम में से दो हजार रुपये बरामद कर चालान किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने ...