कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- चरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह पति के साथ गेहूं काटने खेत गई थी। इस दौरान घर पर 15 साल की बेटी अकेली थी। लौटकर आई तो देखा कि बेटी लापता थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि आरोपी शिवा पुत्र पंक्षीलाल निवासी रेहड़ा मजरा नीबी शाना थाना चरवा बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक बेटी अपने साथ 30 हजार रुपये नकद व कुछ गहने भी लेकर गई है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.