कौशाम्बी, दिसम्बर 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 साल की बेटी 15 दिसंबर को बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी के बाद लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह गांव में ही रहने वाले विवाहित युवक के साथ फरार हो गई है। साथ में अपनी आईडी, 30 हजार रुपया नकद व गहने भी लेकर गई है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...