आरा, अप्रैल 8 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना क्षेत्र के कनपहरी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने बलिराम सिंह के घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ली। घटना को लेकर बलिराम सिंह की पत्नी इंदु देवी ने चौरी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...