लखीमपुरखीरी, मई 9 -- मोहम्मदी। कोतवाली के रेहरिया चौकी क्षेत्र के गांव में एक किशोरी नगदी और गहने लेकर गांव का युवक लेकर चला गया पिता की शिकायत पर पुलिस ने नामित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता ने बताया उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर परिवार के साथ सोई हुई थी। रात में गांव के युवक द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया है। किशोरी घर में रखी 50 हजार की नकदी और 2 लाख से अधिक रुपए के गहने लेकर चली गई है। पुलिस ने नामित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज अपहर्ता की सकुशल बरामदगी के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...