नकदी और जेवर लेकर किशोरी लापता, तीन पर मुकदमा
औरैया, मई 29 -- अजीतमल। क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक और उसके दो साथियों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिजनों के अनुसार किशोरी बीते 23 मई को घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का आरोप है कि किशोरी घर से 20 हजार रुपये की नकदी और जेवरात भी साथ ले गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि चांदूपुर-गंगदासपुर निवासी प्रेम सक्सेना अपने सहयोगियों अर्जुन सिंह और शिवा कुशवाहा की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया है। यह भी पढ़ें- युवती लापता, युवक पर भगा ले जाने का आरोप पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.