कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल कस्बा के बुद्धपुरी मोहल्ला में दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू किया है।प्रयागराज के धूमनगंज स्थित गंगा विहार कालोनी निवासी साक्षी पाठक पुत्री संदीप पाठक ने बताया कि उसका विवाह छह फरवरी 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से सरायअकिल के बुद्धपूरी मोहल्ला निवासी दीपक पांडेय पुत्र जमुना प्रसाद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में उसके पिता ने ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार करीब 10 लाख रुपये नकद, सोने की जंजीर, अंगूठी समेत घरेलू सामान दिया था। विवाहिता के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति दीपक पांडेय उस पर दब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.