कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई है। युवती घर से 80 हजार रुपया नकद के अलावा सोने व चांदी के जेवर भी ले गई है। युवती सोमवार की रात्रि नौ बजे घर से बाहर निकली थी, इसके बाद लौटकर नहीं आई तो परिजनों को जानकारी हुई। युवती की मां ने गांव के ही मोनू पुत्र बिहारी के खिलाफ झांसा देकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...