मोतिहारी, अप्रैल 8 -- प्रवीण कुमार, कुंडवाचैनपुर। बॉर्डर पर सोमवार की शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित शंभू शरण प्रसाद ने बताया कि कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जगीरहा और सुंदरपुर गांव के बीच सैनिक रोड पर पुल के पास लघुशंका के लिए रुके। तभी दो अपाचे बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और उनसे रुपयों से भरा बैग, मोबाइल और बाइक की चाबी छीनने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद सभी बदमाश दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, कुंडवा चैनपुर, घोड़ासहन व जितना थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।सीएसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.