चक्रधरपुर, जनवरी 30 -- नकटी हाथी मैदान में दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता सम्पन्न,चम्पावा हॉकी टीम बना विजेता बंदगांव, संवाददाता बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के हाथी मैदान में स्व बुधनी ,नीतिमा एवं सुखलाल गागराई समिति के सौजन्य से दो दिवसीय होकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई एवं विशिष्ट अतिथि सुनील गागराई थे। फाइनल मुकाबला चम्पावा हॉकी टीम तथा बिंगबुरु हॉकी टीम के बीच हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तत्पश्चात हॉकी टीम के बीच मैच खेला गया. जिसमें निर्धारित समय मे तीन गोल दाग कर चम्पावा टीम विजेता टीम बना। इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मिथुन गागराई ने कहा कि हॉकी खेल एक अंतरराष्ट्रीय खेल है। यह बंदगांव प्रखंड में बृहद पैमाने पर खेल...