पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत। शहर के नकटादाना विद्युूत उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ जाने के कारण विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 15000 घरों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजलीकर्मियों ने फॉल्ट ढूंढने का कार्य शुरू करा। फॉल्ट मिलने के बाद लगभग तीन घंटे में सप्लाई सुचारू हो सकी। गर्मी में बिजली कटौती की समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन हो रहे लोकल फॉल्ट ने विद्युत आपूर्ति को ध्वस्त कर रखा है। सोमवार शाम को शहर के नकटादाना विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण शहर के आवास विकास कॉलोनी,मोहल्ला साहूकारा,देशनगर,डोरीलाल,खकरा,चौक बाजार,शेखचांद,मोहल्ला डालचंद,मोहम्मद फारूख,बेनी चौधरी,फीलखाना,मुख्य बाजार,सराफा बाजार समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो...