पूर्णिया, नवम्बर 7 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के बाद जहां पूर्णिया हवाई अड्डे से उड़ानों की संख्या और यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है, वहीं गूगल मैप पर पुरानी लोकेशन के कारण कई यात्री असुविधा का सामना कर रहे हैं। पुराने भारतीय वायुसेना (आईएएफ) परिसर तक पहुंचने वाले यात्रियों को बाद में पता चलता है कि नागरिक उड़ानें अब वहां से नहीं, बल्कि गुआसी गांव स्थित नए टर्मिनल से संचालित हो रही हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तहत गुआसी गांव में बना नया टर्मिनल भवन 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित किया गया था। तब से यहां से प्रतिदिन लगभग 1100 यात्री यात्रा कर रहे हैं और 10 उड़ानों का नियमित संचालन हो रहा है। हालांकि कई लोग अभी भी पुराने हवाई अड्डे को ही सही मानकर पहुंच जाते हैं। हवाई अड्डा निदेशक ड...