गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- गाजियाबाद, संवाददाता। डाक घरों में नया सॉफ्टवेयर रोलआउट (मिलने) के बाद भी सर्वर ठप होने के साथ धीमा पड़ने की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही। मुख्य प्रधान डाकघर में गुरुवार को सर्वर ठप होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सभी डाक घरों में गत वर्ष अगस्त में नया सॉफ्टवेयर रोलआउट किया गया था। इसका उद्देश्य सेवा में सुधार लाना और डिजिटल प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाना था।मुख्य प्रधान डाकघर में गुरुवार को सर्वर की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। करीब एक घंटे तक सर्वर धीमा पड़ने से लोगों की भीड़ लग गई। स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने से लेकर कई योजनाओं में खाता खुलवाने के लिए आए लोगों को अपने कार्य के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मुख्य प्रधान डाकघर की सीनियर पोस्ट मास्टर चंचल ढाका ने बताया कि नया सॉफ्टवेयर से डाक घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.