कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन ने मंगलवार को विकास भवन पहुंचकर चार्ज ले लिया। सबसे पहले वह डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से मिले और पूर्व सीडीओ दीक्षा जैन से मिलकर जिले की स्थिति को समझा। आनंदेश्वर मंदिर के दर्शन करके बाबा भोलेनाथ का आर्शीवाद लिया। उन्होंने विकास भवन में अफसरों से मुलाकात करके स्थिति समझी। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी वरीयता है। 2022 बैच के आईएएस अभिनव जे जैन हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने खड़गपुर आईआईटी से बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग से किया है। आईएएस में उनकी ऑल इंडिया 14वीं रैंक थी। यह भी पढ़ें- आईएएस पूजा साहू ने संभाली सीडीओ की कुर्सी उनकी ट्रेनिंग रामपुर में हुई। फिर वह बतौर ज्वांइट मजिस्ट्रेट मथुरा में करीब 20 महीने तैनात ...