नए सिरे से नियुक्त होंगे कांग्रेस जिला व महानगर अध्यक्ष
गोरखपुर, अगस्त 10 -- गोरखपुर। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत पूर्वांचल (गोरखपुर-बस्ती) के जिलों में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी (डीसीसी-सीसीसी) अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने इसके लिए जिलावार पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। पर्यवेक्षकों और उनकी टीम के सदस्य सोमवार को चार बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में होने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर्यवेक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। एआईसीसी के संगठन सृजन अभियान के लिए 06 अगस्त को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में सभी एआईसीसी पर्यवेक्षकों, संगठन सृजन अभियान से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.