वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जुमे पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी की सुरक्षा में जिले में सभी थानों पर तैनात किए गए नए सिपाहियों को भी लगाया गया है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने नए सिपाहियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता के साथ ही श्रद्धालुओं और नमाजियों से किस तरह शालीनता से पेश आना है, इसकी जानकारी दी। साथ ही धाम एवं ज्ञानवापी की संवदेनशील पहलुओं को भी समझाया। सभी थानों से करीब साढ़े पांच सौ नए सिपाहियों को लगाया गया है। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एक मई से ऐप आधारित व्यवस्था शुरू करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.