नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नव वर्ष 2026 का प्रारंभ गोचर में धनु राशि में चार ग्रहों- सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र की युति और इनसेे सप्तम स्थान में मिथुन के वक्री गुरु का इनसे दृष्टि संबंध हो चुका है। यह पंचग्रही योग के समान परिणाम देगा। ज्योतिष शास्त्र में पंचग्रही योग को महत्वपूर्ण माना गया है। इस योग में मंगल, बुध एवं शुक्र अस्त और गुरु वक्री अवस्था में रहेंगे। नव वर्ष का प्रारंभ पंचग्रही योग में होने पर बारह राशियों पर इसके क्या प्रभाव होंगे?इस साल जनवरी में मकर राशि में अधिकतर ग्रह होंगे। मेष: आर्थिक लाभ होने केयोग। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। लाभकारी परिवर्तन। तरक्की के अवसर बनेंगे। वृष: कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त प्रभार मिलने के योग। नए कार्य में पूंजी निवेश कर सकते हैं। मिथुन: कुछ नए संबंध-संपर्क बन सकते हैं। छात्रों को विशेष सफलता। संता...