सीवान, जनवरी 2 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्यकर्मी अब नए साल से बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगाएंगे। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत, एक नगर पंचायत गोपालपुर एवं दो नगर परिषद क्षेत्र चांप व रेनुआ सहित सभी 23 स्वास्थ्य केन्द्रों पर जिला प्रशासन ने एक जनवरी 2026 से बॉयोमेट्रिक हाज़िरी को अनिवार्य कर दिया है। हुसैनगंज सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कन्हैया चौधरी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारूल हक ने बताया कि 1 एक जनवरी से सभी 4 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 3 शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के साथ साथ पंचायतों में स्थित सभी 16 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर हेतु बॉयोमेट्रिक मशीन उपलब्ध करा दिया गया है। जहां पर पदस्थापित चिकित्सक, सीएचओ एवं स्टाफ नर्स के अलावा...