समस्तीपुर, जनवरी 3 -- रोसड़ा। नए साल की शुरुआत के साथ ही जमीन की खरीद-बिक्री आम लोगों के लिए महंगी पड़ सकती है। जिले में सर्किल रेट (मार्केट वैल्यू रेट) में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है। पहले चरण में उन मौजों का नया सर्किल रेट तय कर लागू कर दिया गया है, जिनसे होकर पटना-पूर्णिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे गुजरना है। इसके तहत रोसड़ा अवर निबंधन कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 52 मौजों में 01 जनवरी 2026 से नया सर्किल रेट प्रभावी हो गया है। अवर निबंधन पदाधिकारी भास्कर ज्योति ने बताया कि इसके अलावा जिले के अन्य मौजों के सर्किल रेट में भी व्यापक संशोधन की प्रक्रिया तेज है। रोसड़ा अवर निबंधन के तहत आने वाले करीब 250 से 300 मौजा का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ है। संकेत हैं कि अंतिम निर्णय के बाद जमीन की रजिस्ट्री तीन से पांच गुना तक महंगी हो सकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.