नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा में संगठन चुनावों की प्रक्रिया अगले माह पूरी होने के साथ ही बड़े बदलावों की शुरुआत हो जाएगी। ये बदलाव केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सरकार में भी दिखाई देंगे। इन्हें सभी स्तरों पर लागू होने में लगभग छह माह का समय लग सकता है। संगठन में युवा और अनुभव का अनुपात लगभग आधा-आधा रहेगा और सरकार में भी करीब छह माह के भीतर इसी तरह का संतुलन देखने को मिलेगा। युवा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के साथ ही पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब भविष्य की पार्टी तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे नेतृत्व को आगे लाया जाएगा, जो अगले दो दशकों तक पार्टी को विभिन्न स्तरों पर आगे ले जा सके। यह मिशन उसी तरह का है, जैसा केंद्र की मोदी सरकार अपने 'विज...