जमशेदपुर, दिसम्बर 28 -- जमशेदपुर में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले दो दिनों में ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है, जिससे न्यूनतम पारा 10 डिग्री से घटकर 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट का अनुमान जताया गया है। शनिवार को सुबह से ठंडी हवा चलने के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...