मिर्जापुर, जनवरी 1 -- मिर्जापुर। जनपद की दो लाडलियां नए वर्ष में आंध्र प्रदेश में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 19 जनवरी से आयोजित होने वाले 69वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगी l दोनों चयनित खिलाड़ी पांच जनवरी से आजमगढ़ में कैंप में भाग लेकर अपनी खेल कौशल को निखारेंगी l कोन ब्लॉक के मवैया स्थित आशीर्वाद इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा आकांचा और सीखड़ ब्लॉक के रुदौली स्थित मॉडल इंटर कॉलेज के सातवीं कक्षा की नंदिनी का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है l दोनों खिलाड़ियों के चयन की सूची राज्य माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान अयोध्या की ओर से जारी कर दी गई है l खिलाड़ियों के चयन से जिले अन्य खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। जनपद के अधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.