सिद्धार्थ, दिसम्बर 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। नए वर्ष में जनपद के शिक्षा ढांचे को मजबूती मिलने जा रही है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में पांच मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक तहसील में एक-एक अत्याधुनिक मॉडल विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी। नौगढ़ तहसील के उस्का बाजार क्षेत्र में विद्यालय निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है और संबंधित कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। वहीं इटवा के इनरीग्रांट में भूमि की उपलब्धता हो चुकी है, जबकि बांसी और डुमरियागंज तहसील में भूमि आवंटन की कार्रवाई प्रगति पर है। शेष शोहरतगढ़ तहसील में भी जल्द ही भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस विद्यालय में...