झांसी, जनवरी 2 -- साल 2026 कई घरों में ढेर सारी खुशियां लेकर आया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक तरफ जश्न-ए-न्यू ईयर का धमाल था तो मेडिकल कॉलेज के प्रसूता वार्ड में किलकारियां गूंज उठीं। 12 घरों में नए मेहमान आए। जिसने खुशियां से परिवारों की झोलियां भर दीं। सात बेटे तो 5 बेटियों में जन्म लिया। महिलाओं की ठीक 12 बजे हुई डिलेवरी के पल को ताउम्र यादगार शुमार कर दिया। मेडिकल कालेज की डा. गायनिक विभाग की प्रमुख सिप्पी अग्रवाल ने बताया कि बीते साल 31 दिसंबर की रात 12 बजे से लेकर 1 जनवरी 2026 की रात 12 बजे के बीच अस्पताल में 12 बच्चों ने जन्म लिया है। जिसमें 7 बेटे व 5 नवजात बेटियां हैं। इसमें 6 सामान्य प्रसव से हुए जबकि छह सिजेरियन के बाद हुए। करीब 7 डिग्री टेम्प्रेचर में आई इन खुशियों ने परिजनों के चेहरे खिला दिए। लोग खुशी से झूम उठे। मिठाई...