चंडीगढ़, जनवरी 1 -- नए साल के पहले दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य का माताओं को बड़ा तोहफा दिया है। चण्डीगढ़ में हुई हरियाणा कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए लअ गए एक बड़े फैसले के बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब उन महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके बच्चों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। अब ऐसी माताओं को भी 2100 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। सीएम ने जानकारी दी कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 10 लाख 255 महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें से करीब 8 लाख महिलाओं को सहायता राशि मिल रही है, जबकि बाकी आवेदनों की जांच जारी है। सरकार अब तक करीब 250 करोड़ रुपये की राशि दो किस्तों में जारी कर चुकी है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.