हापुड़, जनवरी 1 -- शहर में नए साल 2026 का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया। नई उम्मीदों के साथ लोगों ने पुराने साल को विदा किया और देर रात तक जश्न के बाद नए साल का स्वागत किया। रेस्टोरेंट और होटलों में लोगों ने परिवार के साथ खाना खाया और जमकर मस्ती की। साल के पहले दिन पार्टियों का दौर चलता रहा। उधर पहले दिन मंदिरों में भक्तों का दर्शन को तांता लगा रहा। नए साल के स्वागत के लिए रेलवे रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, फ्री गंज रोड के रेस्टोरेंट व होटल रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों व गुब्बारों से सजे रहे। इन रेस्टोरेंट में युवा सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए। युवाओं ने अपने दोस्तों संग पुराने साल को अलविदा कहने और न्यू ईयर को सेलीब्रेट किया। उन्होंने रेस्टारेंट में गानों की धुन पर जमकर मौज मस्ती की। सेलीब्रेट करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। वहीं साल के पह...