देहरादून, दिसम्बर 30 -- नए साल पर देशभर से हजारों की संख्या में सैलानी उत्तराखंड पहुंचते हैं। यहां पहाड़ों की रानी मसूरी और नैनीताल में मौसम का मजा लेने पहुंचते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था और सुरक्षित माहौल के लिए सरकार ने पुलिस और आरटीओ विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शराब पीकर वाहन चलाने और तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। रैश ड्राइविंग वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। 6 महीने की जेल और 10 हजार रुपए तक भारी जुर्माने का प्रावधान तय किया गया है। यह अभियान 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दिन के साथ-साथ रात में भी जारी रहेगा। देहरादून में उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने...