गोपालगंज, दिसम्बर 31 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। नए साल के जश्न के दौरान शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब की बरामदगी और पियक्कड़ों को पकड़ने को लेकर उत्पाद विभाग ने तैयारी की है। पिकनिक स्पॉट पर छापेमारी के लिए विभाग ने अधिकारियों के नेतृत्व में कुल 10 टीमों का गठन किया है। पियक्कड़ों की पहचान के लिए सभी टीमों को ब्रेथ एनालाइजर और स्कैनर मशीन से लैस किया गया है। शराब की खोज के लिए श्वान दस्ते की भी मदद ली जा रही है। यूपी बॉर्डर के बलथरी, कोटनरहवां, भागीपट्टी, पकहां, पगरा, भिंगारी और एकडेंगा चेकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। यूपी की ओर से आने-जाने वालों पर उत्पाद विभाग की पैनी नजर है। विभाग के अनुसार यूपी बॉर्डर, एनएच-27 सहित सभी मुख्य सड़कों, गंडक दियारा, लाइन होटल, शहर के होटल और रेस्टोरेंट के अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.