मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- साहित्यिक संस्था सकल साहित्य समाज के तत्वावधान में कला, साहित्य और संस्कृति पर केंद्रित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नए साल में मित्रों के साथ पहली गुफ्तगू शीर्षक से हुआ। मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता शैलेन्द्र गौड़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. प्रदीप जैन व सूत्रधार कमल त्यागी रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकारों ब्रजेश्वर सिंह त्यागी, प्रकाश सूना, सन्तोष शर्मा और रामकुमार शर्मा रागी को सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया। सभी सम्मानित साहित्यकारों द्वारा काव्य पाठ भी किया गया। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र गौड़ ने काव्य पाठ उपरान्त फिल्म जगत के बहुआयामी स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मुंबई फिल्म इन्डस्ट्री ऐसी कि यहाँ संघर्ष की धरती पर बार-बार बीज डालना पड़ता है और हमेशा उम्मीद बनी रहती है कि बीज अंकुरित हो...