महाराजगंज, जनवरी 5 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। वर्ष 2025 में नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 2024 की तुलना में बढ़ी है। हालांकि नेपाल 2018 का रिकॉर्ड तोड़ने से थोड़ा पीछे रह गया। नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस साल नए साल पर 11.58 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। सार्क देश के पर्यटकों में कमी आई है। मध्य पूर्व यूरोप से भी नए साल का जश्न मनाने सैलानी नेपाल के वादियों में पहुंचे। भारत-नेपाल सीमा का सोनौली मार्ग इस आवागमन में एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। सबसे अधिक विदेशी सैलानी सोनौली के रास्ते नेपाल पहुंचे। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने आव्रजन विभाग के हवाले से जारी आंकड़ों के अनुसार बताया कि वर्ष 2025 में कुल 11 लाख 58 हजार 459 विदेशी पर्यटकों ने नेपाल का दौरा किया। यह संख्या 2018 में आए 11.97 लाख पर्यटकों से करीब तीन प्रतिशत कम है, ...