गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। नए साल के जश्न के बीच गुरुग्राम में वाहन चोरों का गिरोह पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पिछले 48 घंटों के भीतर शहर के विभिन्न इलाकों, खासकर मेट्रो स्टेशनों और सार्वजनिक पार्कों के बाहर से आधा दर्जन से अधिक वाहन चोरी होने के मामले सामने आए हैं। डीएलएफ फेज-एक, सेक्टर-29 और बिलासपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चोरी की अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेजर वैली पार्क के गेट से दो बाइक चोरी सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में नए साल पर घूमने आए दो युवक अपनी मोटरसाइकिल से हाथ धो बैठे। रितिक नेगी और गोलाम रबानी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक जनवरी की शाम अपनी बाइक पार्क के गेट पर खड़ी की थी, लेकिन महज एक घंटे के भीतर ही अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही मामलों में पुल...