सीवान, जनवरी 2 -- दरौली, एक संवाददाता। सरयू नदी के दियारा में गुरुवार को नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाने के लिए नदी के मनोरम वादी नए साल के रंग में रंगा था। दियारा में युवक पिकनिक मानते दिखाई दिए। वहीं युवतियां व महिलाएं दियारा में पिकनिक का आनंद उठाया। हालांकि पीपापुल के पर परिचालन नए साल से पहले हीं शुरू होने के बाद भारी संख्या में लोग बीच दियारा में पहुंच नए साल का जश्न मनाया। पिकनिक मनाने के लिए लोग सीवान, मैरवा आंदर प्रखंड के युवक अपने स्वजनों के साथ दियारा में भोजन बनाकर पिकनिक का आनंद उठाया। इधर सुरक्षा को ले घाट पर व पीपापुल के पास पुलिस मुस्तैद थी। उधर सरयू नदी के बीच दियारा में व इसके आस पास के इलाकों पिकनिक मनाने वालों का जमावड़ा लग गया। दियारा में सुबह कोहरे व 11 बजे के बाद धूप निकलने से पिकनिक मनाने वालों का उत्साह चरम पर दिखा...