मुंगेर, जनवरी 2 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बिहार के मानचित्र पर प्राकृतिक छटा के बीच गर्मजल कुंड के लिए चर्चित पर्यटन स्थल भीम बांध नए वर्ष के प्रथम दिन पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार दिखा। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए वन विभाग की ओर से भी पूरी तैयारी की गई थी। जबकि भीमबांध स्थित सीआरपीएफ कैंप एवं गंगटा थाना पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा जिम्मा संभाल रखा था। मुंगेर जिला के दक्षिणी सीमा पर घने जंगल के बीच अवस्थित पर्यटन स्थल भीमबांध में नए साल के पहले दिन गुरुवार को करीब 50 हजार पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, लखीसराय समेत बिहार के अन्य जिलों एवं झारखंड से पर्यटक पिकनिक मनाने एवं गर्मजल में स्नान का आनंद लेने आए थे। वन क्षेत्र हवेली खड़गपुर के रेंज पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि नववर्ष पर भीमबांध को प...