भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। नए साल के आगमन को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस बार लोग घर में पार्टी करने की बजाय डेस्टिनेशन टूर को तरजीह दे रहे हैं। पहाड़ों की बर्फबारी से लेकर समुद्र के किनारों तक, पर्यटन स्थलों के लिए होने वाली बुकिंग ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रेलवे ट्रेवल एजेंसियों और कार रेंटल सेवाओं से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस साल पर्यटन स्थल जाने वालों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 से 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। लंबी दूरी की ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग लिस्ट 200 के पार दिसंबर के आखिरी सप्ताह और जनवरी के पहले हफ्ते के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह पैक हैं। विशेष रूप से दिल्ली-कटरा, दिल्ली-देहरादून, काठगोदाम और मुंबई-गोवा रूट पर चलने ...