बुलंदशहर, दिसम्बर 31 -- बुलंदशहर। नए साल के कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। होटल, मैरिज होम और अन्य कार्यक्रमस्थ्लों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है। लाइसेंस के बगैर शराब पार्टी आयोजित करने पर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यक्रम आयोजकों और होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी कार्यक्रम में वैध लाइसेंस के बिना शराब परोसने या सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी कार्यक्रम सभ्य, मर्यादित और कानून के दायरे में आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होटल...