मुरादाबाद, दिसम्बर 30 -- मुरादाबाद। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो नया साल यानि 2026 का आगाज बारिश की फुहार के साथ होगा। गुरुवार पहली जनवरी को मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। बारिश की फुहार पड़ते ही ठंड की ठिठुरन और ज्यादा बढ़ जाएगी। नए साल की दस्तक होते ही बारिश की फुहार पड़ने की वजह हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ बनेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार एक जनवरी को मुरादाबाद में आसमान पूरी तरह से बादलों से ढका रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार बन रहे हैं। बूंदाबांदी की वजह से तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.